ईरान के तेल उपमंत्री ने ईरान तुर्की गैस पाइपलाइन में होने वाले धमाके का विवरण देते हुए बताया कि शीघ्र ही इस पाइपलाइन की मरम्मत कर दी जाएगी। श्री जवाद औजी ने बताया कि धमाका तुर्की की सीमा के भीतर 60 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। उन्होंने बताया कि इस धमाके के कारण प्रकृतिक गैस की सप्लाई रुक गई है। उनका कहना था कि दो वर्ष के भीतर गैस पाइपलाइन को निशाना बनाकर किया जाने वाला यह तीसरा धमाका था। धमाके से पहले इस पाइपलाइन के माध्यम से लगभग ती करोड़ घन मीटर गैस ईरान से तुर्की जाती थी। वर्ष 1996 में तुर्की और ईरान के बीच एक समझौता हुआ जिसके आधार पर तुर्की को ईरान से हर वर्ष 10 अरब घन मीटर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।समाचार समाप्त.......166